बालाघाट में चाऊमीन खाने से 118 बच्चे बीमार, मेले में बिगड़ी तबीयत, 45 अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में शनिवार को आयोजित मेले में चाऊमीन खाने से 118 बच्चे बीमार हो गए। बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। जिला अस्पताल में 45 बच्चे और 12 वयस्क भर्ती हैं।

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में मेले के दौरान चाऊमीन खाने से 118 बच्चों के बीमार होने का मामला सामने आया है। शनिवार रात आयोजित मंडई (मेले) में चाऊमीन खाने के बाद बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया गया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

chowmein

मेले में चाऊमीन खाने से 118 बच्चे बीमार (सांकेतिक फोटो)

मेले में चाऊमीन खाने के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत

जानकारी के मुताबिक, घटना किरनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम हिरी की है, जहां 21 नवंबर को मंडई का आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ उनके बच्चे भी पहुंचे थे। इसी दौरान मेले में चाऊमीन खाने के बाद बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। देखते ही देखते 118 बच्चे बीमार हो गए। बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया।

End of Feed