राजस्थान के दौसा में शादी की रबड़ी खानी पड़ी महंगी, एक ही परिवार के 11 लोग बीमार

  • Agency by: Agency
  • Updated May 11, 2024, 09:06 PM IST

राजस्थान के दौसा में शादी की रबड़ी खाकर 11 लोग बीमार पड़ गए। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग एक ही परिवार के हैं।

Dausa News: राजस्थान के दौसा जिले के सैंथल में शादी में बची हुई रबड़ी खाने से 11 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, रबड़ी खाने के बाद आठ बच्चों समेत 11 लोगों को उल्टियां और दस्त होने लगी जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

hospital

सांकेतिक फोटो। (पीटीआई)

सभी लोग अस्पताल में भर्ती

फूड पॉइजनिंग के शिकार होने वाले सभी लोगों को पहले सैंथल के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को दौसा के रामकरण जोशी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

End of Feed