आंध्र प्रदेश : स्कूल में घुसकर 10वीं की छात्रा पर चेनसॉ से हमला, बचाने आई दूसरी छात्रा भी घायल; सीएम-डिप्टी सीएम ने लिया संज्ञान

अनंतपुर जिले के रापताडु स्थित जिला परिषद हाई स्कूल में छात्रा पर हमले के बाद आरोपी हेमंत को पुलिस ने हिरासत में लिया। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने अधिकारियों से बात कर घायल छात्राओं के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

अनंतपुर : जिले में स्कूल के भीतर 10वीं की छात्रा पर चेनसॉ (लकड़ी काटने वाली मशीन) से हमले का मामला सामने आया है। रापताडु स्थित जिला परिषद हाई स्कूल में एक युवक ने कक्षा में घुसकर छात्रा गोपिका पर हमला कर दिया। उसे बचाने की कोशिश में एक अन्य छात्रा लक्ष्मी भी घायल हो गई। दोनों छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने अधिकारियों से बात कर छात्राओं के इलाज और पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली। फिलहाल, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

Anantapur School Attack

आंध्र प्रदेश : स्कूल में घुसकर 10वीं की छात्रा पर चेनसॉ से हमला

क्लासरूम में घुसकर छात्रा पर किया हमला

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, आरोपी युवक स्कूल परिसर में पहुंचा और सीधे कक्षा में घुस गया। वहां उसने 10वीं की छात्रा गोपिका पर चेनसॉ से हमला कर दिया। हमले में छात्रा के चेहरे, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। इस दौरान लक्ष्मी नाम की दूसरी छात्रा ने गोपिका को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी हमले की चपेट में आ गई।

End of Feed