Jamnagar Gujarat Weather Forecast Today in Hindi: गुजरात का जामनगर इस समय चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जामनगर में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी जो होने वाली है। पूरी मीडिया की नजर इस फंक्शन पर टिकी हुई है। ऐसे में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 मार्च से बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के साथ कई इलाकों में हवाओं की दिशा बदलने की भी संभावना है। फरवरी के जाते हुए लगा था की अब गर्मी की शुरुआत होगी, लेकिन मार्च में बारिश की संभावनाओं के बीच ठंड के जाने के आसार कम नजर आ रहे हैं। सर्द हवाओं के बीच बारिश से पारा गिरने की उम्मीद जताई जा रही है।
जामनगर में बारिश की संभावना
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी कार्यक्रम भी 1 मार्च से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में आयोजित किया जाएगा। इस बीच बिगड़ता मौसम परेशानियां खड़ी कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात के जामनगर, द्वारका, पोरबंदर, साबरकांठा, पाटन, बनासकांठा, कच्छ, मेहसाणा में बारिश की संभावना है। आइए शादी के इस फंक्शन और मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बीच जाने आज कैसा रहेगा जामनगर में मौसम का हाल...
जामनगर में मौसम का हाल
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, गुजरात के जामनगर में 1 से 2 मार्च तक बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी के 24 घंटे के डाटा के अनुसार, जामनगर का मौसम फिलहाल साफ है। लेकिन इसे बिगड़ने में समय नहीं लगेगा। बिगड़ते मौसम के बीच जामनगर में 1 मार्च से 3 मार्च तक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन भी चलेंगे। इस बीच आज के तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। इसके अलावा जामनगर के मौसम में उतार-चढ़ाव आगामी कई दिनों तक देखने को मिलेगा।सुबह की तुलना में दोपहर तक जामनगर का तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। शाम होने पर तापमान में एक बार फिर कमी आने लगेगी। वहीं शनिवार को बादल छाए रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
