Zomato Share: फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) को फिर से टैक्स नोटिस मिला है। कर्नाटक के सहायक वाणिज्यिक कर आयुक्त (Assistant Commissioner of Commercial Taxes) (ऑडिट) ने कंपनी को 9.45 करोड़ रुपये का GST डिमांड नोटिस भेजा है। इस खबर के बीच सोमवार को कंपनी के शेयर में कमजोरी दिख रही है। 200.35 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 199.95 रु पर खुलने के बाद जोमैटो का शेयर करीब पौने 10 बजे 2.95 रु या 1.47 फीसदी की कमजोरी के साथ 197.40 रु पर है। अभी तक के कारोबार में ये 194.65 रु तक फिसला है। मौजूदा भाव पर जोमैटो की मार्केट कैपिटल 1.71 लाख करोड़ रु है।
जोमैटो को मिला टैक्स नोटिस
ये भी पढ़ें -
नोटिस के खिलाफ अपील करेगी जोमैटो
जोमैटो ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कहा कि वह इस डिमांड नोटिस के खिलाफ अपील करेगी। ये टैक्स नोटिस वित्त वर्ष 2019-20 से जुड़ा है, जिसमें कंपनी के अधिक इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा लेने की बात कही गई है।
पहले भी मिले हैं नोटिस
जोमैटो को पहले भी कई ऐसे ही टैक्स नोटिस मिले हैं, जिनमें से अंतिम नोटिस 20 अप्रैल को मिला था, जो कि 11.82 करोड़ रुपये का था। जोमैटो को 1 अप्रैल को कर्नाटक वाणिज्यिक कर प्राधिकरण से 23 करोड़ रुपये के अतिरिक्त इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने के मामले में भी टैक्स डिमांड नोटिस मिला था।
वहीं 15 मार्च को गुजरात के डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ स्टेट टैक्स ने भी इसी तरह का 8.6 करोड़ रुपये टैक्स डिमांड नोटिस जोमैटो को भेजा था।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
