सबसे युवाअरबपति की ये बातें बदल देंगी पैसे पर आपका नजरिया, इसे दौलत भी खरीद नहीं सकती

अभी हाल ही में Forbes Billionaires 2023 की लिस्ट में शामिल हुए जेरोधा के फाउंडर नितिन कामत की सफलता के पीछे कुछ खास लोगों का अहम योगदान है। नितिन ने खुद उन लोगों के बारे में जानकारी दी है। इसके अलावा, नितिन के कुछ ऐसे कोट्स भी काफी चर्चा में हैं, जो एक छोटे व्यापारी में बड़ा बिजनेसमैन बनने के लिए जोश भर देंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी जेरोधा के फाउंडर हैं नितिन कामत
  • भारत की सबसे बड़ी स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी बन गई है जेरोधा
  • नितिन के कोट्स आपको सफल बनाने में बड़ा रोल निभा सकते हैं

Forbes Billionaires 2023 की लिस्ट में ताजा एंट्री पाने वाले नितिन कामत की आज दुनियाभर में चर्चा हो रही है। नितिन कामत ने अपने भाई निखिल कामत के साथ मिलकर Zerodha नाम से स्टार्टअप के रूप में स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी की शुरुआत की थी। आज कामत भाइयों की ये कंपनी भारत की सबसे बड़ी स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी बन चुकी है।

Nithin Kamath, Zerodha, Nikhil Kamath, Forbes Billionaires

नितिन कामत ने अपने भाई निखिल कामत के साथ मिलकर स्टार्टअप के रूप में स्टॉक ब्रोकिंग फर्म जेरोधा की स्थापना की थी

नितिन कामत की सफलता के पीछे उनका बेहतर स्वास्थ्य और कमाल की फिटनेस है। लेकिन शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के इस अरबपति को फिटनेस के लिए 6 खास लोगों से प्रेरणा मिली। लिहाजा, आज नितिन कामत और उनकी कंपनी जेरोधा जहां भी हैं, उसमें इन 6 लोगों का भी बहुत बड़ा योगदान है। उनका कहना है कि पैसा अच्छी सेहत नहीं खरीद सकता है।

End of Feed