नौकरी छोड़ते ही मिल जाएगी ग्रेच्युटी! नए लेबर कानून में किया गया ये बड़ा बदलाव

New Labour Code: यह समझना जरूरी है कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए लेबर कोड का लाभ तब तक नहीं मिलेंगे जब तक राज्य सरकारें अपने नियम नोटिफाई नहीं कर देतीं और कंपनियां अपनी HR पॉलिसी में बदलाव नहीं कर देतीं।

New Labour Code: केंद्र सरकार ने पिछले महीने 29 मौजूदा, पुराने लेबर कानूनों की जगह चार लेबर कोड लागू करने का ऐलान किया। इसके बाद अब देश के तमाम राज्य इस नए लेबर कोड को लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। नए साल में कई राज्य इस लेबर कोड को लागू कर देंगे। इसके बाद नए लेबर कोड के तहत कर्मचारियों को सैलरी और दूसरे लाभ मिलने लगेंगे। नए लेबर कोड का मकसद कर्मचारियों के लिए नियमों को आसान बनाना, सोशल सिक्योरिटी का विस्तार करना और लाभ देना है। वैसे तो नए लेबर कोड लागू होने से सैलरी, अप्लाइटमेंट लेटर से लेकर कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। लेकिन एक बड़ा बदलाव यह भी होगा कि कर्मचारियों को गेच्युटी के लिए इंतजार नहीं करना होगा। नौकरी छोड़ने के साथ उनको गेच्युटी मिल जाएगी।

ग्रेच्युटी

ग्रेच्युटी

फुल एंड फाइनल सेटलमेंट नियम में बदलाव

अक्सर, कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के बाद अपने फाइनल पेमेंट पाने के लिए महीनों तक परेशानी का सामना करना पड़ता है। नए लेबर कोड इस समस्या को कम करने की कोशिश करते हैं। पेमेंट और रिकॉर्ड रखने के लिए सख्त नियमों के साथ, उम्मीद है कि सैलरी, ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट और दूसरे बकाया का निपटारा जल्दी और पारदर्शिता से होगा। डिजिटल रिकॉर्ड और तय प्रोसेस से कंपनियों के लिए फुल एंड फाइनल सेटलमेंट में बेवजह देरी करना मुश्किल होगा।

End of Feed