Personal Loan: औसत क्रेडिट स्कोर से भी पा सकते हैं पर्सनल लोन, समझें कैसे?

Personal Loan: औसत क्रेडिट स्कोर के बावजूद आप लोन प्राप्त कर सकते हैं। बस सही योजना, सही दस्तावेज और सही लेंडर चुनना जरूरी है। साथ ही, स्कोर को बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाना भी बेहद जरूरी है।

Personal Loan: जब आप पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो क्रेडिट स्कोर सबसे पहली चीज होती है जिसे बैंक या लेंडर देखते हैं। अगर आपका स्कोर 650 से 700 के बीच है, तो इसका मतलब यह नहीं कि लोन मना कर दिया जाएगा, बल्कि आपको मध्यम जोखिम वाला लोन लेने वाला माना जाता है। और आपको उच्च ब्याज दर या कठिन शर्तों पर लोन मिल सकता है।

average credit score, credit score impact, personal loan,  credit score

औसत क्रेडिट स्कोर का असर समझें (तस्वीर-Canva)

सही विकल्प की तलाश करें

हर लेंडर क्रेडिट स्कोर को अलग नजरिए से देखता है। पारंपरिक बैंक आमतौर पर ज्यादा सख्त होते हैं। जबकि NBFCs और ऑनलाइन लेंडर्स थोड़ा लचीला नजरिया अपनाते हैं। आपको कुछ लेंडर्स के ब्याज दरों की तुलना करनी चाहिए और अपनी योग्यता की जांच करनी चाहिए। इससे आप ऐसे लेंडर्स चुन सकते हैं जो औसत स्कोर वाले ग्राहकों को भी लोन देते हैं।

End of Feed