Yes Bank Share Price Target: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एचडीएफसी बैंक को यस बैंक की 9.5 फीसदी पेड-अप शेयर कैपिटल (हिस्सेदारी) या वोटिंग राइट्स खरीदने की मंजूरी दे दी है। इस खबर के बाद यस बैंक के शेयर में तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को यस बैंक के शेयर ने 23.02 रुपये पर शुरुआत की और कारोबार के अंत में ये 11.49 फीसदी की बढ़त के साथ 25.42 रुपये पर बंद हुआ, जो बीएसई पर इसके 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर यानी 26.25 रुपये से केवल 0.83 फीसदी कम है। ऐसे में सवाल यह है कि यस बैंक के शेयर को ये बेचने का समय है या नहीं। आगे जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट।
यस बैंक शेयर प्राइस टार्गेट
ये भी पढ़ें -
क्या है शेयर पर एक्सपर्ट की राय
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एनालिस्ट कुश बोहरा ने कहा कि यस बैंक के शेयर ने निवेशकों को काफी समय तक इंतजार कराया। लगभग 3.5 साल बाद बैंक का शेयर मौजूदा स्तर पर पहुंचा है। उनके अनुसार ये शेयर इस समय तेजी के दौर में है और इसमें और तेजी दिखने की उम्मीद है।
कितना है टार्गेट प्राइस
बोहरा ने कहा कि निकट अवधि में यस बैंक का शेयर 26-27 रुपये पर जा सकता है। वहीं यदि स्टॉक इस लेवल को पार करता है, तो टार्गेट प्राइस 35 रुपये पर और फिर 45 रुपये होगा। मगर उन्होंने 20 रु पर स्टॉपलॉस रखने की भी सलाह दी है। यानी अगर ये शेयर 20 रु तक गिरे तो इससे निकल जाएं।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
