बिजनेस

Canara Bank Stock Split: केनरा बैंक करेगा स्टॉक स्प्लिट, 5% तेजी के साथ शेयर 52 हफ्ते के टॉप पर

Canara Bank Stock Split: 10 बजे केनरा बैंक का शेयर 26.70 रु या 5.12 फीसदी की तेजी के साथ 547.95 रु पर है। इस भाव पर बैंक की मार्केट कैपिटल करीब 99,550 करोड़ रु है।

Image

केनरा बैंक ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • केनरा बैंक के शेयर में तेजी
  • स्टॉक स्प्लिट पर बैठक करेगा बोर्ड
  • शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का हाई

Canara Bank Stock Split: आज पीएसयू सेक्टर के केनरा बैंक के शेयर में 5 फीसदी से अधिक की तेजी दिख रही है। दरअसल केनरा बैंक का बोर्ड 26 फरवरी को एक बैठक करने जा रहा है, जिसमें बैंक का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स स्टॉक स्प्लिट पर चर्चा करेगा। बैंक ने बुधवार 7 फरवरी को ये जानकारी दी है। इसी के बाद केनरा बैंक के शेयर में अच्छी तेजी दिख रही है। बीएसई पर बैंक का शेयर 521.25 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 530.55 रु पर खुला और करीब 10 बजे तक के कारोबार में 549 रु तक उछला है, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर भी है। 10 बजे बैंक का शेयर 26.70 रु या 5.12 फीसदी की तेजी के साथ 547.95 रु पर है। इस भाव पर बैंक की मार्केट कैपिटल करीब 99,550 करोड़ रु है।

ये भी पढ़ें -

एक महीने में चढ़ा 21 फीसदी

केनरा बैंक का शेयर एक महीने में 21.23 फीसदी चढ़ा है। एक महीने पहले बैंक का शेयर 450.35 रु पर था।

6 महीनों में 66 फीसदी कराया फायदा

  • बीते 5 दिनों में बैंक के शेयर ने 13 फीसदी फायदा कराया है
  • 6 महीनों में ये 66 फीसदी उछला है
  • 2024 में अब तक केनरा बैंक का शेयर 23.11 फीसदी ऊपर चढ़ा है
  • 1 साल में इसने 85.07 फीसदी फायदा कराया है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article