बिजनेस

Share Market Today: गिफ्ट निफ्टी 120 अंक मजबूत, इक्विटी बाजार में पॉजिटिव शुरुआत की उम्मीद, जानें कहां-कहां दिखेगा एक्शन

Share Market Today, 7 February 2024: गिफ्ट निफ्टी (जिसे पहले एसजीएक्स निफ्टी कहा जाता था) एक पॉजिटिव शुरुआत का संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी 124 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 22,128.50 पर कारोबार कर रहा है, जो संकेत है कि शेयर बाजार बुधवार को मजबूती के साथ खुल सकता है।

Image

शेयर बाजार आज, 7 फरवरी 2024

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • गिफ्ट निफ्टी 120 अंक मजबूत
  • शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत की उम्मीद
  • एशियाई बाजारों में भी दिख रही तेजी

Share Market Today, 7 February 2024: यूरोपीय और एशियाई बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों से मंगलवार को भारतीय इक्विटी बाजार में तेजी आई। शेयर बाजार के लिए इस हफ्ते की प्रमुख घटना आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी बैठक है जिससे बाजार को दिशा मिलेगी। हालांकि आरबीआई के मौजूदा रेपो रेट को बरकरार रखने की उम्मीद है। मगर ये रेपो रेट में कटौती का संकेत दे सकता है, जिस पर शेयर बाजार की नजर रहेगी। आगे जानिए कि आज शेयर बाजार कैसा रह सकता है और कहां-कहां देखने को मिलेगा एक्शन।

ये भी पढ़ें -

गिफ्ट निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी (जिसे पहले एसजीएक्स निफ्टी कहा जाता था) एक पॉजिटिव शुरुआत का संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी 124 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 22,128.50 पर कारोबार कर रहा है, जो संकेत है कि शेयर बाजार बुधवार को मजबूती के साथ खुल सकता है।

आज F&O बैन वाले स्टॉक

  • हिंदुस्तान कॉपर
  • इंडिया सीमेंट्स
  • इंडस टावर
  • नाल्को
  • जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज
  • अशोक लीलैंड
  • यूपीएल

कैसा है टेक रुख

17 जनवरी का अहम ओपनिंग डाउनसाइड गैप अब 21970 के लेवल पर निर्णायक अपसाइड ब्रेकआउट की कगार पर है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी ने कहा है कि निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 21750 पर है और अगली ओवरहेड चुनौती 22125 के स्तर के आसपास देखी जाएगी।

इन बड़ी कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

  • पावर ग्रिड
  • नेस्ले इंडिया
  • टाटा कंज्यूमर
  • ल्यूपिन
  • ट्रेंट

अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजार

अमेरिका के प्रमुख एक्सचेंजों में से Dow Jones 0.37%, S&P 0.23% और Nasdaq Composite 0.07% चढ़ा। एशियाई शेयर बाजार में तेजी है। संभावना है कि एशियन मार्केट ने फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की कई सतर्क करने वाली टिप्पणियों को नजरअंदाज कर दिया, जिससे एशियाई बाजारों में तेजी है। सुबह करीब साढ़े 8 बजे चीन का एसएसई कंपोजिट 0.75 फीसदी और साउथ कोरिया का KOSPI 1.35 फीसदी ऊपर है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article