Year Ender: इनकम टैक्स छूट, GST कटौती और एनुअल टोल पास- सरकार के इन 3 फैसलों से आम आदमी को मिली बड़ी राहत

Year-Ender 2025: इस साल की विदाई और नए साल का इंतजार होने लगा है। हालांकि, यह साल कई बदलाव के लिए याद किया जाएगा। सरकार ने इस साल देश के करोड़ों लोगों को राहत देने के लिए कई बड़े ऐलान किए, जिनमें आयकर छूट की सीमा में वृद्धि, जीएसटी घटाना और टोल टैक्स में राहत शामिल है।

Year-Ender 2025: दिसंबर महीने की आज से शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही साल 2025 की विदाई और नव-वर्ष के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई है। यह साल जरूर अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है लेकिन कई ऐसे घटनाक्रम हैं जो आपकी जेहन में लंबे समय तक बने रहेंगे। आज से हम इस साल को यादगार बनाने के लिए ईयर एंडर सीरीज शुरू कर रहे हैं। इसकी शुरुआत हम सरकार के उन बड़े फैसले से कर रहे हैं, जिसने करोड़ों आम आदमी की जेब पर बोझ कम करने और बचत बढ़ाने का काम किया है। सरकार ने इस साल जरूरी सामानों पर जीएसटी कटौती, इनकम टैक्स छूट की सीमा 12 लाख और टोल टैक्स से राहत के लिए एनुअल टोल पास जैसे बड़े सुधार किए हैं। आइए जानते हैं कि कैसे इन फैसलों से आपको हो रही है बड़ी बचत।

साल के बड़े सुधार

साल के बड़े सुधार

GST 2.0: GST स्लैब में कटौती से बड़ी बचत

सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए जीएसटी दरों में बड़ी कटौती का ऐलान इस साल 3 सितंबर को किया गया। 3 सितंबर 2025 को जीएसटी काउंसिल की बैठक में GST स्लैब को सरल करते हुए केवल 5% और 18% किया गया और पुराने 12% व 28% स्लैब खत्म करने का ऐलान किया गया था। 22 सितंबर से जीएसटी की नई दर लागू हुई थी। नई जीएसटी दर लागू होने के बाद तंबाकू और संबंधित उत्पादों को छोड़कर 453 वस्तुओं की जीएसटी दर में बदलाव हुआ, उनमें से 413 वस्तुओं की दरों में कमी देखी गई। आवश्यक वस्तुओं (लगभग 295 वस्तुओं) की जीएसटी दर 12 प्रतिशत से घटकर पांच प्रतिशत/शून्य हो गई है। इससे जरूरी सामानों की कीमत में बड़ी कमी आई है, जिससे आम आदमी का घरेलू खर्च का बजट कम हुआ है। इतना ही नहीं, गाड़ियों, एसी, टीवी आदि भी जीएसटी दर में बड़ी कटौती की गई। इससे इनकी कीमत कम हुई है और बहुत सारे लोग अब इसकी खरीदारी कर रहे हैं।

End of Feed