सितंबर में वर्ल्ड फूड इंडिया कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बोले, निवेश को लेकर बढ़ा-चढ़ाकर नहीं देंगे आंकड़े

World Food India Programme: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि सरकार पूरी तरह सत्यापित और जमीनी स्तर पर साकार हो चुके निवेश आंकड़ों को ही इस साल ‘वर्ल्ड फूड इंडिया’ कार्यक्रम में जारी करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस बार निवेश के बारे में अतिरंजित आंकड़े शेयर करने से परहेज करेगी।

World Food India Programme: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि सरकार पूरी तरह सत्यापित और जमीनी स्तर पर साकार हो चुके निवेश आंकड़ों को ही इस साल ‘वर्ल्ड फूड इंडिया’ कार्यक्रम में जारी करेगी। पासवान ने राष्ट्रीय राजधानी में 19-22 सितंबर को आयोजित होने वाले वर्ल्ड फूड इंडिया कार्यक्रम के तीसरे संस्करण के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि सरकार इस बार निवेश के बारे में अतिरंजित आंकड़े साझा करने से परहेज करेगी। हाल ही में खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का कार्यभार संभालने वाले पासवान ने इस कार्यक्रम के पिछले दो संस्करणों में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में किए गए निवेश की स्थिति पर जताई जा रही चिंताओं को दूर करने की कोशिश की।

World Food India Programme, Union Food Processing Minister Chirag Paswan

केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री चिराग पासवान

बढ़ा-चढ़ाकर नहीं देंगे आंकड़े

पिछले दो संस्करणों में किए गए निवेश दावों की स्थिति के बारे में पूछे गए सवाल पर पासवान ने कहा कि समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर से निवेश का वादा किया जाता है और उसपर अमल की एक अवधि होती है। उसके बाद ही हमें पता चल पाता है कि जमीन पर कितना निवेश हुआ है। अब से हम निवेश की बात करते समय उन निवेश का ही उल्लेख करेंगे जिन्हें शुरू किया जा सकता है। उन्होंने तीसरे संस्करण के लिए एक मोबाइल ऐप और वेबसाइट को जारी करते हुए कहा कि हम बहुत स्पष्ट हैं कि आपके सामने निवेश के ऐसे बड़े आंकड़े नहीं रखेंगे जो शुरू नहीं हुए हैं। मैं, मेरी पूरी टीम और मंत्रालय इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि हम निवेश के आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर नहीं देंगे। इसलिए मैंने आपके सामने तब तक कोई आंकड़ा नहीं बताया जब तक कि हम उन्हें पूरी तरह से सत्यापित नहीं कर लेते।

End of Feed