रूफटॉप सोलर योजना: भारत को मिला विश्व बैंक का साथ, देगा 890 मिलियन डॉलर, लाखों परिवारों को होगा फायदा

PM Surya Ghar Yojana: विश्व बैंक ने भारत की पीएम सूर्य घर योजना के लिए 890 मिलियन डॉलर की मंजूरी दी है। इससे 1 करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर, बिजली बिल में बचत, 17 लाख रोजगार और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

PM Surya Ghar Yojana : भारत में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विश्व बैंक ने एक बड़ा कदम उठाया है। विश्व बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने भारत की राष्ट्रीय रूफटॉप सोलर (Rooftop Solar) योजना के लिए 890 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 7,400 करोड़ रुपये) के वित्तीय पैकेज को मंजूरी दी है। इस मदद का उद्देश्य देश के करोड़ों परिवारों तक सस्ती और स्वच्छ बिजली पहुंचाना, रोजगार के नए अवसर पैदा करना और निजी निवेश को बढ़ावा देना है। इस योजना से शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी फायदा मिलेगा।

PM Surya Ghar Yojana, Rooftop Solar, World Bank,Clean Energy, Renewable Energy, Solar Panels, Residential Solar, Green Energy

रूफटॉप सोलर योजना पर भारत को विश्व बैंक का बड़ा आर्थिक सहयोग

कहां से आएगा यह पैसा?

विश्व बैंक की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस वित्तीय पैकेज में 820 मिलियन डॉलर का ऋण इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट (IBRD) देगा। इसके अलावा क्लीन टेक्नोलॉजी फंड (CTF) की ओर से 60 मिलियन डॉलर का रियायती ऋण और IBRD के लिवेबल प्लैनेट फंड से 10 मिलियन डॉलर का अनुदान (ग्रांट) दिया जाएगा। इस तरह कुल 890 मिलियन डॉलर की सहायता भारत के रूफटॉप सोलर मिशन को मजबूत बनाने में इस्तेमाल होगी।

End of Feed