कॉर्पोरेट कंपनियों में दिख रहा वुमन एम्पावरमेंट, टॉप मैनेजमेंट के हर 6 में से 1 पद पर महिला काबिज

देश के कॉरपोरेट सेक्टर में वुमन एम्पावरमेंट का असर दिखने लगा है। टॉप मैनेजमेंट के पर पदों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। सरकार ने यह जानकारी संसद में दी है।

Womens empowerment and Corporate India Women Leadership: क्या भारत की कॉर्पोरेट कंपनियों में महिलाओं को अब पहले से ज्यादा नेतृत्व की जिम्मेदारियां मिल रही हैं? संसद में पेश हुए ताजा आंकड़े यही संकेत देते हैं। पिछले चार वर्षों में कंपनियों के वरिष्ठ प्रबंधन और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ी है। हालांकि तस्वीर का दूसरा पहलू यह भी है कि टॉप मैनेजमेंट में अभी भी लगभग हर छह में से सिर्फ एक पद पर ही महिला काबिज है। यह जानकारी सरकार ने लोकसभा में लिखित जवाब में दी है।

womens empowerment

महिला सशक्तिकरण का असर

चार साल में 24% से ज्यादा बढ़ीं महिला अधिकारी

सरकार के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में कॉर्पोरेट कंपनियों के वरिष्ठ प्रबंधन में 34,879 महिलाएं थीं। यह संख्या वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 43,331 हो गई। यानी चार वर्षों में महिला वरिष्ठ अधिकारियों की संख्या में करीब 24.2% की बढ़ोतरी हुई। इसी अवधि में पुरुष वरिष्ठ अधिकारियों की संख्या 1,86,946 से बढ़कर 2,08,772 हो गई, जो करीब 11.7% की वृद्धि है। यानी वरिष्ठ प्रबंधन में महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक तेज़ी से बढ़ी है।

End of Feed