EPF से 15% ज्यादा पैसा निकालना पड़ेगा भारी, Retirement पर होगा लाखों का नुकसान

EPFO ने पीएफ बैलेंस निकासी के नियमों में बदलाव तो कर दिया है। लेकिन आपको यह समझने की जरूरत है कि रिटायरमेंट से पहले पीएफ से ज्यादा पैसा निकालना आपके लाखों के नुकसान का कारण बन सकता है।

पीएफ (PF) को नौकरीपेशा लोगों के लिए रिटायरमेंट (Retirement) की बड़ी बचत माना जाता है। नौकरी के दौरान कर्मचारी और नियोक्ता दोनों इसमें योगदान करते हैं, जिस पर सालाना ब्याज भी मिलता है।जरूरत पड़ने पर कर्मचारी इस रकम को निकाल सकते हैं। हालांकि, अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने निकासी से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किया है। नए प्रस्ताव के मुताबिक, कर्मचारी अपने पीएफ खाते में जमा रकम का 90% तक निकाल सकेंगे। पहले यह सीमा 75% थी। लेकिन ज्यादा रकम निकालने का फैसला रिटायरमेंट के समय भारी पड़ सकता है। आइए समझते हैं कैसे-

PF

15% पैसा ज्यादा निकालने से कितना होगा नुकसान (AI Generated Image)

क्या है EPF निकासी का नया नियम?

EPFO के नए बदलाव के तहत कर्मचारियों को अपने पीएफ खाते में अब कम से कम 10% बैलेंस बनाए रखना होगा। पहले यह न्यूनतम बैलेंस 25% था। यानी अब कर्मचारी अपनी कुल पीएफ बचत का 90% तक निकाल सकते हैं। पीएफ की रकम का इस्तेमाल मेडिकल इमरजेंसी, बच्चों की पढ़ाई, शादी, घर खरीदने और नौकरी छूटने जैसी जरूरतों के लिए किया जा सकता है।

End of Feed