Wipro Share Price Target: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो को नोकिया (Nokia) से एक मल्टी-मिलियन डॉलर की डील मिली है। डील के तहत विप्रो नोकिया की एम्प्लॉई सर्विस डेस्क को ट्रांसफॉर्म करेगी और इसके 86,700 से अधिक कर्मचारियों के ग्लोबल नेटवर्क को सीमलेस, रियल टाइम आईटी सपोर्ट देगी। विप्रो ने इस करोड़ों डॉलर की डील की राशि का खुलासा नहीं किया है। डील के तहत, विप्रो टीम नोकिया के ऑपरेशन वाले 130 देशों में ग्लोबल लेवल पर लगभग 86,700 यूजर्स वाली वर्कफोर्स के लिए एआई-पावर्ड, क्लाउड-बेस्ड सॉल्यूशन तैयार करेगी। विप्रो की सब्सिडियरी कंपनी डिजाइनिट (Designit) यूजर एक्सपीरियंस स्ट्रेटेजी और इम्प्लीमेंटेशन में एक्सपर्टाइज रखती है। यही कंपनी नोकिया के लिए पर्सनलाइज्ड असिसटेंस सुनिश्चित करने के लिए यूजर रिसर्च करेगी। ये डील मिलने के बाद विप्रो का शेयर कैसा परफॉर्म करेगा, इस पर आगे जानिए ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की राय।
विप्रो के शेयर का टार्गेट कितना है
ये भी पढ़ें -
गिर सकता विप्रो का शेयर
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी 30 अप्रैल की रिपोर्ट में विप्रो के शेयरों के लिए SELL रेटिंग दी है। यानी इसने विप्रो में बिकवाली की सलाह दी है। इसके अनुसार शेयर का टार्गेट प्राइस 400 रु है, जो इसके मौजूदा भाव (462.4 रु) से करीब 5 फीसदी कम है।
मंगलवार को कैसा रहा विप्रो के शेयर का परफॉर्मेंस
मंगलवार 30 अप्रैल को बीएसई पर विप्रो का स्टॉक 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 462.30 रुपये पर बंद हुआ, जबकि सोमवार को यह 462.95 रुपये पर बंद हुआ था। शेयर मंगलवार को 463.55 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 463.55 रुपये के हाई लेवल और 461.25 रुपये के लो लेवल तक फिसला।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
