PPF के 15 साल बाद क्या बिना पैसा डाले भी मिलता रहेगा ब्याज? जानें पूरा नियम

​​​PPF यानी पब्लिक प्रॉविडेंट फंड ऐसी स्कीम है जिसमें लोग 15 साल तक नियमित रूप से पैसा जमा करते हैं। लेकिन जैसे ही PPF की 15 साल की अवधि पूरी होती है, सबसे पहला सवाल यही उठता है कि अगर मैच्योरिटी के बाद हम अकाउंट में कोई नया पैसा न डालें तो क्या पहले से जमा बैलेंस पर ब्याज मिलता रहेगा? आइए जानते हैं इसका जवाब

यह सवाल लगभग हर PPF निवेशक के मन में जरूर आता है 15 साल पूरे होने के बाद अगर मैं अकाउंट में नया पैसा न डालूं, तो क्या मेरा बैलेंस फिर भी ब्याज कमाता रहेगा? कई लोग सोचते हैं कि मैच्योरिटी के बाद खाता बंद करना ही पड़ता है, या फिर ब्याज बंद हो जाता है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। PPF में एक ऐसा नियम है जो आपको बिना एक रुपया जमा किए भी ब्याज कमाने देता है वो भी बिल्कुल सुरक्षित और टैक्स-फ्री तरीके से। यही वजह है कि मैच्योरिटी के बाद भी PPF अकाउंट एक बेहतरीन ब्याज कमाने वाला विकल्प बना रहता है, आइए बताते हैं कैसे?

PPF

PPF निवेशक के पास क्या हैं ऑप्शन?

जब PPF की अवधि पूरी होती है, तो ग्राहक चाहे तो सारा पैसा निकालकर खाता बंद कर सकता है, चाहे तो अकाउंट को आगे बढ़ा सकता है। अगर आप कोई फॉर्म नहीं भरते और न ही नया पैसा जमा करते हैं, तो आपका PPF अपने-आप “पैसिव एक्सटेंशन” में चला जाता है। इसका फायदा यह है कि आपका पुराना बैलेंस सुरक्षित रहता है और उस पर हर साल ब्याज मिलता रहता है, ठीक वैसे ही जैसे पहले मिलता था। फर्क सिर्फ इतना होता है कि इस एक्सटेंशन में आप नए डिपॉजिट नहीं कर सकते और न ही आपको टैक्स बेनिफिट मिलता है। लेकिन ब्याज पूरी तरह टैक्स फ्री ही रहता है।

End of Feed