भारत-अमेरिका के बीच दूर होगी तल्खी? मोदी-ट्रंप ने अधिकारियों से कहा- जल्द पूरा करें ट्रेड डील

US द्वारा लगाए गए शुल्कों और भारत-पाक सैन्य तनाव को लेकर दिए गए बयानों के बाद दोनों देशों के रिश्ते खाराब हुए हैं। अमेरिका की नई आव्रजन नीति और एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ाने का फैसला भी तनाव का कारण बना।

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से भारत और अमेरिका के रिश्ते खराब हुए हैं। ट्रंप ने भारत पर भारी टैरिफ लगाने से लेकर पाकिस्तान की तारीफ में कसीदे गंढ़ने तक कई ऐसे काम किए जो भारत को पसंद नहीं आया। लेकिन अब एक बार फिर हालात सुधरते हुए दिखाई दे रहे हैं। जी7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जिस गर्मजोशी से मुलाकात की और दुनिया को अपनी बॉन्डिंग दिखाई है, उससे लगा रहा है कि रिश्ते पर जमी बर्फ जल्द पिघल जाएगी और इसका फायदा दोनों देशों को होगा। इस बीच एक अचछी खबर भी आ गई है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अधिकारियों को एक संतुलित, दोनों देशों के लिए लाभकारी एवं व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण ट्रेड डील को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Modi and trump

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप

अगले सप्ताह अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल भारत आएगा

जी7 शिखर सम्मेलन के लिए यहां पहुंचे दोनों नेताओं ने बैठक की। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण हुए संबंधों को फिर से मजबूत करना था। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेंगे ताकि प्रस्तावित व्यापार समझौते पर बातचीत को आगे बढ़ाया जा सके। बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। विदेश मंत्रालय के अनुसार, नेताओं ने अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर वार्ता में हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और अपने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द एक संतुलित, दोनों पक्षों के लिए लाभकारी एवं व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण समझौता तैयार करें।

End of Feed