पहली ट्रेन लेट होने से मिस हुई कनेक्टिंग ट्रेन तो क्या रेलवे देगा रिफंड?

अगर आपकी पहली ट्रेन लेट होने की वजह से दूसरी कनेक्टिंग ट्रेन मिस जाती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेलवे के नियमों के तहत समय पर पूरा प्रोसेस करने पर आपको रिफंड मिल सकता है।

भारत में लंबी दूरी का सफर तय करने के लिए भारतीय रेलवे को सबसे आरामदायक, सुरक्षित और किफायती माध्यम माना जाता है। यही वजह है कि रोजाना करोड़ों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। अक्सर दूरदराज के इलाकों या एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए यात्रियों को सीधी ट्रेन नहीं मिलती, जिसके कारण उन्हें दो या दो से अधिक ट्रेनें बदलनी पड़ती हैं। ऐसी यात्रा को कनेक्टिंग जर्नी कहा जाता है। लेकिन भारतीय रेल (Indian Railway) के इतिहास में ट्रेनों का लेट होना एक आम समस्या है। ऐसे में कई बार पहली ट्रेन के लेट होने की वजह से यात्रियों की दूसरी कनेक्टिंग ट्रेन छूट जाती है। इस स्थिति में यात्रियों के मन में सबसे बड़ा डर यह होता है कि क्या उनकी दूसरी ट्रेन के टिकट का पैसा पूरी तरह डूब जाएगा?

Indian Railway Rule

पहली ट्रेन लेट होने से मिस हुई कनेक्टिंग ट्रेन तो क्या रेलवे देगा रिफंड?

अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है या भविष्य में आप ऐसी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की इस परेशानी को समझते हुए एक बेहद खास नियम बनाया है, जिसकी सही जानकारी होने पर आप अपनी छूटी हुई ट्रेन का पूरा रिफंड आसानी से वापस पा सकते हैं।

End of Feed