क्या शेयर बाजार में रिकवरी के साथ लौटेगी IPO की बहार, कहां अटके साल के सबसे बड़े इश्यू?

शेयर बाजार में 2026 के पहले चार महीने बेहद उतार-चढ़ाव वाले गुजरे हैं। बहरहाल, बाजार में रिकवरी आ रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या IPO की बहार लौटेगी और साल के सबसे बड़े इश्यू कहां अटके हैं?

शेयर बाजार की हालिया रिकवरी ने IPO बाजार में नई उम्मीद जगा दी है, लेकिन 2026 के सबसे बड़े इश्यू अभी भी पूरी तरह लाइन में नहीं आए हैं। NSE को मंजूरी मिल चुकी है, Jio के लिए नियम आसान हुए हैं, जबकि PhonePe ने हालात सुधरने का इंतजार चुना है। ऐसे में सवाल यही है कि क्या IPO की बहार लौटेगी या बड़ी डील्स अभी और टलेंगी।

IPO Market

आईपीओ बाजार पड़ा ठंडा

रिकवरी ने बढ़ाई उम्मीद

मार्च और अप्रैल 2026 में भारतीय बाजारों पर भारी विदेशी बिकवाली का दबाव रहा और चार महीनों में विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटीज़ से 20 अरब डॉलर से ज्यादा निकाल लिए। इसके बावजूद इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में मार्च में 404.5 अरब रुपये का निवेश आया, जो 8 महीने का उच्च स्तर था। यही घरेलू समर्थन IPO पाइपलाइन को ज़िंदा रखे हुए है।

End of Feed