सुकन्या समृद्धि योजना पर क्या घटेंगी ब्याज दर? संसद में सरकार ने दिया जवाब

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में निवेश करने वाले माता-पिता के लिए अच्छी खबर है। सरकार इस स्कीम पर मिलने वाले ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं करने जा रही है। इस स्कीम पर अभी सबसे अधिक 8.2% की दर से ब्याज मिलती है।

बेटियों के लिए शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना पर क्या ब्याज घटने वाला है? क्या सरकार सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए इसकी ब्याज दर में बदलाव करने की सोच रही है? वित्त मंत्रालय ने अब संसद में अपना रुख साफ कर दिया है। सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के तहत ब्याज दर में तत्काल कोई बदलाव करने की योजना से साफ इनकार कर दिया है। यह योजना भारत में बच्चियों के लिए चलाई जाने वाली सबसे लोकप्रिय छोटी बचत योजनाओं में से एक है। लोकसभा में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सुकन्या समृद्धि खाता योजना के तहत ब्याज दर 1 जनवरी, 2024 से 8.2% प्रति वर्ष बनी हुई है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि फिलहाल ब्याज दर में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं है।

SSY Scheme

सुकन्या समृद्धि योजना

क्या निवेशकों का रुझान कम हुआ?

क्या कम ब्याज दरों की वजह से क्या इस स्कीम में निवेश की रफ्तार धीमी हो गई है? लेकिन सरकार ने ऐसी सभी बातों को सिरे से खारिज कर दिया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस योजना के तहत सब्सक्रिप्शन (जमा और खातों की संख्या) 2014-15 से लगातार बढ़ रहे हैं। संसद में शेयर किए गए डेटा से पता चलता है कि 2015 में इस स्कीम के शुरू होने के बाद से, खातों की संख्या और कुल जमा, दोनों में तेजी से और लगातार बढ़ोतरी हुई है।

End of Feed