India-US Talk : क्या रूसी तेल से "तौबा" करेगा भारत? जयशंयर-रूबियो की बातचीत का क्या नतीजा निकला?

अमेरिका एक तरफ भारत को अपना गहरा रणनीतिक दोस्त बताता है। दूसरी तरफ 100% टैरिफ की तलवार दिखाता है। UNGA से हटकर अमेरिका और भारत के विदेश मंत्री ने इस मसले पर क्या बात की और क्या नतीजा निकला?

India-USA Talks Jaishankar-Rubio : क्या अमेरिकी दबाव के बाद भारत फिर से रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद कर देगा? फिलहाल इसका जवाब नहीं है। 23 सितंबर, 2026 को न्यूयॉर्क (New York) में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो (Marco Rubio) और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) की मुलाकात में रूस और ईरान से जुड़े प्रतिबंधों पर चर्चा हुई। लेकिन, भारत की ओर से रूसी तेल खरीद बंद करने का कोई फैसला सामने नहीं आया है। जयशंकर ने अमेरिका के नए Russia-Iran sanctions law को लेकर भारत के हितों और चिंताओं को दोहराया है।

India US Talk

भारत और अमेरिका ने की प्रतिबंधों पर बात

रूबियो-जयशंकर की बैठक में क्या हुआ?

दोनों विदेश मंत्रियों की यह मुलाकात 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) के साइडलाइन पर हुई। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया समेत कई अंतरराष्ट्रीय मसलों पर चर्चा की है। बातचीत में उन देशों पर लगाए जा सकने वाले प्रतिबंधों का मुद्दा भी उठा, जो रूस और ईरान के साथ आर्थिक गतिविधियां करते हैं। अमेरिका ने साथ ही कहा कि वह भारत को अपना अहम साझेदार मानता है और एनर्जी सिक्योरिटी से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में मदद करने की स्थिति में है। वहीं, जयशंकर ने बैठक के बाद कहा कि उन्होंने Russia-Iran sanctions law को लेकर भारत की चिंताएं और हित सामने रखे।

End of Feed