Mukesh Ambani & Gautam Adani: क्या फिर से अंबानी को पीछे कर देंगे अडानी, तेजी से कम हो रहा दौलत का फासला

Mukesh Ambani & Gautam Adani: ब्लूमबर्ग के अनुसार मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 8 लाख करोड़ रु है, जबकि गौतम अडानी 7.48 लाख करोड़ रु के मालिक हैं। यानी दोनों के बीच फासला लगभग 52000 करोड़ रु का है। 2024 में अब तक अडानी की नेटवर्थ करीब 47000 करोड़ रु बढ़ी है, जबकि अंबानी को 829 करोड़ रु का नुकसान हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अंबानी को पीछे छोड़ सकते हैं अडानी
  • तेजी से घट रहा दौलत का फासला
  • एशिया में सबसे अमीर हैं अंबानी

Mukesh Ambani & Gautam Adani: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन हैं। भारत में उन्हें टक्कर देने वाला कोई है तो वे अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) हैं। फिलहाल अंबानी दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति होने के साथ-साथ एशिया के सबसे अमीर आदमी भी हैं। मगर अडानी ने 2022 में अंबानी को दौलत के मामले में पीछे छोड़ दिया था। अब फिर से अडानी की नेटवर्थ तेजी से बढ़ रही है, जिससे देश के दो सबसे अमीर लोगों के बीच दौलत का फासला कम हो गया है। इतना ही दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में अडानी अंबानी से केवल दो पायदान पीछे रह गए हैं। ब्लूमबर्ग के अनुसार इस समय अंबानी दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जबकि अडानी 14वें नंबर पर हैं।

Mukesh Ambani & Gautam Adani

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की दौलत में अंतर

ये भी पढ़ें -

End of Feed