Mutual Fund SIP Calculator : एक बड़ा फंड तैयार करने के लिए आपको बहुत ज्यादा निवेश करने की जरूरत नहीं है। मिसाल के तौर पर अगर आप 3.5 करोड़ रु का फंड तैयार करना चाहते हैं तो आपको डेली 333 रु बचाने होंगे। हां इतना जरूर है कि इसके लिए आपको लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना होगा और वो भी लगातार। यदि आप 3.5 करोड़ रु का फंड तैयार करना चाहते हैं तो आगे बताई जाने वाली कैलकुलेशन को जरूर समझ लें।
म्यूचुअल फंड एसआईपी कैलकुलेटर
कितने तक समय करना होगा निवेश
बता दें कि डेली 333 रु से 3.5 करोड़ रु का फंड बनाने के लिए आपको 30 साल तक निवेश करना होगा। निवेश करना होगा आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) स्कीम में। आप ये निवेश एसआईपी (SIP) के जरिए करें।
ये है पूरी कैलकुलेशन
एक एसआईपी कैलकुलेटर के अनुसार यदि आप डेली 333 रु यानी हर महीने 10000 रु का निवेश किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी के जरिए करें तो 30 साल बाद आपके पास 3.5 करोड़ रु का फंड तैयार हो जाएगा। ध्यान रहे कि यहां कैलकुलेशन 12 फीसदी अनुमानित रिटर्न के हिसाब से की गई है, जो कम-ज्यादा रह सकता है।
30 साल तक हर महीने 10 हजार रु के निवेश से आपकी निवेश राशि होगी 36 लाख रु, जबकि अनुमानित 12 फीसदी सालाना रिटर्न से आपको प्रोफिट 3.16 करोड़ रु का होगा। इस तरह 30 साल बाद आपको 3.52 करोड़ रु मिलेंगे।
20 मई तक बीते 5 सालों में 14 से 19 फीसदी रिटर्न देने वाली स्कीमें
- क्वांट फ्लेक्सी कैप फंड (Quant Flexi Cap Fund) : 19.6 फीसदी
- पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड (Parag Parikh Flexi Cap Fund) : 18.49 फीसदी
- पीजीआईएम इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड (PGIM India Flexi Cap Fund) : 14.66 फीसदी
- एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड (HDFC Flexi Cap Fund) : 15.22 फीसदी
- जेएम फ्लेक्सीकैप फंड (JM Flexicap Fund) : 14.05 फीसदी
नोट : ये रिटर्न एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) की वेबसाइट के मुताबिक है।
डिस्क्लेमर : यहां म्यूचुअल फंड की अनुमानित कैलकुलेशन है। यहां निवेश की सलाह नहीं दी गई है। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
