Bank Holiday on Guru Nanak Jayanti Details: सोमवार यानी 27 नवंबर 2023 को गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। गुरु पर्व गुरु नानक जयंती के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है। कार्तिक पूर्णिमा, नवंबर या दिसंबर की पहली पूर्णिमा, को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जिनका जन्म इसी दिन वर्ष 1469 में हुआ था।
गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें:नवंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट
केंद्र सरकार की छुट्टियों की लिस्ट 2024
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, बैंकों में छुट्टियां तय होती हैं। फेस्टिवल सीजन वाले नवंबर महीने में बैंक कुल मिलाकर 15 दिन बंद रहेंगे। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार भी शामिल है।
सोमवार 27 नवंबर को बैंक बंद रहेंगें
27 नवंबर (सोमवार)- गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा के मौके पर नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद - तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, महाराष्ट्र में बैंक बंद हैं।
