बिजनेस

एयरटेल ने शुरू की भारती हेक्साकॉन का IPO लाने की तैयारी, 11 साल बाद आएगा किसी सब्सिडियरी का पब्लिक इश्यू !

Bharti Hexacom Upcoming IPO: भारती हेक्साकॉन का आईपीओ जल्द आ सकता है। एयरटेल ने अपनी सब्सिडियरी के आईपीओ के लिए निवेश बैंकरों को अपॉइंट कर दिया है।

Image

एयरटेल लाएगी भारती हेक्साकॉन का आईपीओ

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द आ सकता है भारती हेक्साकॉन का आईपीओ
  • 11 साल बाद एयरटेल की किसी कंपनी आएगा आईपीओ
  • बैंकरों को कर दिया अपॉइंट

Bharti Hexacom Upcoming IPO: प्रमुख टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) जल्द ही अपनी सब्सिडियरी कंपनी भारती हेक्साकॉन (Bharti Hexacom) का आईपीओ (IPO) ला सकती है। एयरटेल ने बैंकरों को नियुक्त करके इसकी प्रॉसेस शुरू कर दी है।

एयरटेल 2024 की शुरुआत में भारती हेक्साकॉन की लिस्टिंग कर सकती है। अगर भारती हेक्साकॉन का आईपीओ आता है तो ये एयरटेल की किसी कंपनी का करीब 11 साल बाद आने वाला पहला आईपीओ होगा।

कितनी हो सकती है वैल्यूएशन

सीएनबीसी-टीवी 18 की रिपोर्ट के अनुसार भारती हेक्साकॉन का आईपीओ जल्द आ सकता है। एयरटेल ने अपनी सब्सिडियरी के आईपीओ के लिए निवेश बैंकरों को अपॉइंट कर दिया है, जिनमें एक्सिस कैपिटल, एसबीआई कैप, आईआईएफएल और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज शामिल हैं। कंपनी का आईपीओ लगभग 20,000 करोड़ रुपये की वैल्युएशन पर आ सकता है।

सरकार की भी है हिस्सेदारी

भारती एयरटेल की भारती हेक्साकॉम में 70 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं केंद्र सरकार की भी इसमें 30 फीसदी हिस्सेदारी है। सरकार की हिस्सेदारी टेलीकॉम कंसल्टेंट्स ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल) के जरिए है। भारती हेक्साकॉम को 20 अप्रैल 1995 को शुरू किया गया था। ये राजस्थान और उत्तर पूर्व सर्कल में टेलीकॉम बिजनेस में एक्टिव है।

कौन-कौन सी सेवाएं देती है भारती हेक्साकॉन

भारती हेक्साकॉन की वेबसाइट के अनुसार ये राजस्थान के अलावा उत्तर पूर्व में सबसे बड़ी मोबाइल टेलीफोनी सर्विस कंपनी है। कंपनी राजस्थान में फिक्स्ड लाइन और ब्रॉडबैंड सर्विस भी प्रोवाइड करती है। इसका टार्गेट मार्च 2024 तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5जी सेवाएं पहुंचाने का है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article