बिजनेस

IPO Market: फ्लेयर राइटिंग और गांधार ऑयल के IPO को मिल रहा शानदार रेस्पोंस, चेक करें सब्सक्रिप्शन स्टेटस

Current IPO Open For Subscription: फ्लेयर राइटिंग और गांधार ऑयल रिफाइनरी के आईपीओ को जोरदार रेस्पोंस मिल रहा है। फेडबैंक फाइनेंशियल के आईपीओ को हल्का रेस्पोंस मिल रहा है।

Image

खुले हुए हैं 3 IPO

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • खुले हुए हैं 3 आईपीओ
  • गांधार ऑयल और फ्लेयर राइटिंग को अच्छा रेस्पोंस
  • फेडबैंक फाइनेंशियल का रेस्पोंस कमजोर

Current IPO Open For Subscription: बुधवार 22 नवंबर को टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) के अलावा तीन और आईपीओ खुले। टाटा टेक के अलावा जिन तीन कंपनियों के आईपीओ खुले हुए हैं, उनमें फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज (Fedbank Financial Services), फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज (Flair Writing Industries) और गांधार ऑयल रिफाइनरी (Gandhar Oil Refinery) के शामिल हैं। इनमें फ्लेयर राइटिंग और गांधार ऑयल रिफाइनरी के आईपीओ को जोरदार रेस्पोंस मिल रहा है।

गांधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया (Gandhar Oil Refinery India)

गांधार ऑयल के आईपीओ को दोपहर तक 9 गुना से अधिक सब्सक्राइब कर लिया गया है। इसका आईपीओ 24 नवंबर को बंद होगा, जिसमें शेयरों का प्राइस बैंड 160 रु से 169 रु है। कंपनी का आईपीओ साइज 500.69 करोड़ रु का है। वहीं लॉट साइज 88 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम इतने शेयरों में आवेदन करना होगा।

आईपीओवॉच के अनुसार इसका जीएमपी 70 रु है, जो ग्रे मार्केट में किसी शेयर का प्रीमियम है। पर ध्यान रहे कि जीएमपी शेयर की लिस्टिंग तक घट भी सकता है।

फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज (Flair Writing Industries)

फ्लेयर राइटिंग का आईपीओ दोपहर तक 3.5 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो गया है। इसका आईपीओ भी 24 नवंबर को बंद होगा, जिसमें शेयरों का प्राइस बैंड 288 रु से 304 रु है, जबकि आईपीओ से कंपनी 593 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में लॉट साइज 49 शेयरों की है। इसका जीएमपी 60 रु पर है।

फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज (Fedbank Financial Services)

इसका आईपीओ भी 24 नवंबर को बंद होगा। इश्यू में शेयरों का प्राइस बैंड 133 रु से 140 रु है, जबकि कंपनी पब्लिक इश्यू से 1092.26 करोड़ रु जुटाएगी। वहीं लॉट साइज 107 शेयरों का है। इसका आईपीओ दोपहर तक केवल 55 फीसदी ही सब्सक्राइब किया गया है। इसका जीएमपी 2 रु पर है, जो कल 5 रु पर था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article