रॉकेट बना 'झाडू-पोंछा' वाली अर्बन कंपनी का शेयर, 1 दिन में 16% उछला, क्यों भागा?

Urban Company Share में बुधवार को 16% की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। ऑन डिमांड घरेलू मदद देने वाली कंपनी का शेयर पिछले साल सितंबर में लिस्टिंग के बाद से 30% से ज्यादा गिरा। क्या, बुधवार की तेजी शेयर में बड़े टर्निंग पॉइंट का संकेत है?

Urban Company Share Price: एक ही दिन में Urban Company के शेयर में 16% के तेज उछाल ने निवेशकों को चौंका दिया, खासकर तब जब 3 बड़े निवेशकों ने 734 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। आमतौर पर ऐसी बिकवाली दबाव बनाती है, लेकिन यहां उल्टा हुआ। इसके पीछे मजबूत डिमांड और बड़े निवेशकों की एंट्री है। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अर्बन कंपनी का शेयर NSE पर 17.70 रुपये के उछलकर 16.07 % की तेजी के साथ 127.81 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

Urban Company Share Price

लिस्टिंग के बाद अरबन कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट आई थी, लेकिन अब रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं।

734 करोड़ की ब्लॉक डील, फिर भी क्यों भागा स्टॉक

DF International Partners, ABG Capital और Wellington Hadley Harbor ने मिलकर करीब 4.6% हिस्सेदारी बेच दी। कुल डील वैल्यू 734 करोड़ रुपये रही। इतनी बड़ी सप्लाई बाजार में आने के बावजूद शेयर में गिरावट नहीं आई, बल्कि तेजी दिखी। इसका सीधा मतलब है कि बाजार में डिमांड सप्लाई से ज्यादा मजबूत रही।

End of Feed