GDP 2.6% Vs 7.8%: किसका हिसाब सही, प्रो. सुब्रमण्यम ने बताया, कहां हो रही गड़बड़ी?

GDP पर छिड़े घमासान के बीच देश के 17वें मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे प्रो. कृष्णमूर्ति वी सुब्रमण्यम ने 3 तर्कों के साथ उन दलीलों को खारिज किया है, जो GDP डेटा में गड़बड़ी के दावे कर रहे हैं।

GDP 2.6% Vs 7.8%: भारत की GDP वाकई 7.8% बढ़ी है या देश की असली आर्थिक ग्रोथ सिर्फ 2.6% के आसपास है? वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के GDP आंकड़ों ने इस सवाल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। 31 अगस्त, 2026 को जारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल-जून तिमाही में भारत की Real GDP Growth 7.8% रही, जबकि Nominal GDP Growth 10.3% दर्ज की गई। यह आंकड़ा नई 2022-23 बेस ईयर वाली GDP सीरीज पर आधारित है।

GDP vs GDP

जीडीपी

लेकिन, भारत सरकार के पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने इस आंकड़े पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पिछले साल के GDP आंकड़ों में बड़ी कटौती नहीं की गई होती, तो मौजूदा साल की ग्रोथ बेहद कम दिखती। उनके हिसाब से मौजूदा कीमतों पर ग्रोथ करीब 2.6% बैठती है और रियल ग्रोथ भी बहुत कम, यहां तक कि शून्य के करीब हो सकती है।

End of Feed