Closing Bell: न युद्ध की चिंता, न तेल की फिक्र, आखिरी एक घंटे में क्यों रॉकेट बना बाजार?

शेयर बाजार में सोमवार को बुल्स की दमदार वापसी देखने को मिली है। बाजार में जिस तरह की तेजी आई है, उसे देखेते हुए लगा कि निवेशकों को न युद्ध की चिंता है, तेल की फिक्र। आखिर आखिरी एक घंटे में ऐसा क्या बदला कि बाजार रॉकेट बन गया?

Sensex-Nifty Share Market Today: शेयर बाजार में सोमवार को जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सेंसेक्स में इस दौरान डे लो से डे हाई के बीच 1855 अंक का उछाल देखने को मिला। सेंसेक्स की ओपनिंग 74,415.79 अंक पर हुई। इसके बाद सेंसेक्स 73,949.76 अंक तक गिर गया। हालांकि, 2:15 मिनट के बाद आई अचानक तेजी के चलते 75,805.27 तक पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी में भी डे हाई से डे लो के बीच 546.75 अंक की रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी 11 बजे के आसपास करीब 200 अंक की गिरावट के साथ 22,955.25 अंक के डे लो तक गिर गया। इसके बाद आखिरी घंटे में आई रैली के चलते 300 अंक से ज्यादा के उछाल के साथ 23,502 अंक के इंट्रा डे हाई तक चला गया।

Market CLosing 16 march

जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ बाजार

कहां बंद हुए निफ्टी-सेंसेक्स इंडेक्स?

निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही इंडेक्स दिन के आखिर में करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। निफ्टी ने जहां 23400 के अहम सपोर्ट लेवल को रिक्लेम किया है। वहीं, सेंसेक्स भी 75 हजार के अहम लेवल से ऊपर बंद हुआ है। आज के कारोबार को बाजार की आगे की दिशा के लिहाज से अहम माना जा रहा था। अगर निफ्टी 23080 से नीचे बंद होता, तो टेक्निकल लेवल्स के हिसाब से बाजार और गहरे करेक्शन फेज में जा सकता था। बहरहाल, दिन के आखिर में निफ्टी 1.11% की तेजी के साथ 257.70 अंक चढ़कर 23,408.80 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 1.26% की तेजी के साथ 938.93 अंक उछलकर 75,502.85 अंक पर बंद हुआ।

End of Feed