Market Crash: क्यों मचा हाहाकार, गिरावट के 5 बड़े कारण; और कितना डूबेगा बाजार?

Share Market में फिलहाल भीषण रक्तपात जैसी स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को 9 महीने की सिंगल डे सबसे बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को ओपनिंग सेशन में ही निफ्टी-सेंसेक्स फ्री फाल मोड में नजर आ रहे हैं। निफ्टी जहां 25000 के अहम मनोवैज्ञानिक और टेक्निकल सपोर्ट को तोड़कर 24900 के जोन में आ गया है। वहीं सेंसेक्स में भी 900 अंक से ज्यादा की गिरावट हो चुकी है।

शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती सत्र में ही निफ्टी 25,000 के अहम मनोवैज्ञानिक और टेक्निकल सपोर्ट के नीचे फिसलकर 24,900 के जोन में आ गया, जबकि सेंसेक्स में 900 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। कमजोर सेंटीमेंट का असर निवेशकों की संपत्ति पर भी पड़ा और बाजार में भारी वैल्यू इरेजन देखने को मिला। मंगलवार की गिरावट के बाद भारत की लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 45576003.89 करोड़ रुपये रहा, जो बुधवार सुबह की गिरावट के बाद 44957554.26 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह बाजार खुलने के महज दो घंटे के भीतर ही बेयर्स 6,18,449.63 करोड़ रुपये का वैल्यूएशन निगल गए।

Why Share Market Crash Today 21 Jan

बाजार में गिरावट जारी

रिकवरी कमजोर

हालांकि, गिरावट के तुरंत बाद ही निफ्टी और सेंसेक्स में रिकवरी भी हुई है। निफ्टी जहां फिलहाल वापस 25 हजार की रैंज में लौट आया है। वहीं, सेंसेक्स में डे लो 458.36 अंक की रिकवरी आ चुकी है। लेकिन, मार्केट ब्रेड्थ अब भी कमजोर बनी हुई है। NSE पर ट्रेड कर रहे 3,128 स्टॉक्स में से 2,459 स्टॉक्स में गिरावट आई है। वहीं, सिफ 591 स्टॉक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं।

End of Feed