शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 1200 और निफ्टी 400 अंक टूटा, 3 महीने के निचले स्तर पर इंडेक्स, इन 5 वजहों से आई गिरावट

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को फ्री फॉल मोड में गिरे। Sensex जहां 1200 अंक के करीब ज्यादा टूटकर 82,100 से नीचे फिसल गया। वहीं, Nifty करीब 400 अंक की गिरावट के साथ 25,200 से नीचे गिर गया। कमजोर ग्लोबल संकेत, US टैरिफ को लेकर बढ़ती अनिश्चितता, लगातार FII आउटफ्लो और Q3 रिजल्ट्स से मिल रहे मिक्स्ड संकेतों ने निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर किया।

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार पर एक साथ कई मोर्चों से आए दबाव के चलते बुरी तरह दरकता नजर आया। आया ग्लोबल ट्रेड-वॉर की आशंका, लगातार FII आउटफ्लो, मिक्स्ड तिमाही नतीजे और रुपया-क्रूड की चाल ने निवेशकों का रिस्क-एपेटाइट कमजोर किया। इसका नतीजा यह हुआ कि बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और निफ्टी सहित बाजार के तमाम ब्रॉड और सेक्टर इंडेक्स में भारी बिकवाली देखने को मिली है। शेयर बाजार में हुई चौतरफा बिकवाली के चलते मार्केट कैप के लिहाज से निवेशकों को सिर्फ एक दिन में 10,17,297.36 करोड़ रुपये के करीब का नुकसान हुआ है। वहीं, मार्केट ट्रेंड के लिहाज से देखें, तो बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी तीन महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं।

Market Crash

बाजार में आई सुनामी

कहां हुई क्लोजिंग?

निफ्टी 3:20 बजे के करीब 1.57% की गिरावट के साथ 400 अंक टूटकर 25,186 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, सेंसेक्स 1200 अंक गिरावट के साथ 82,036 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, दिन के आखिर में निफ्टी 1.53% की गिरावट के साथ 353 अंक टूटकर 25,332 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 1066 अंक की गिरावट के साथ 82,180 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान सभी ब्रॉड मार्केट इंडेक्स और सेक्टरल मार्केट इंडेक्स भी लाल निशान में नजर आए। एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो के लिहाज से देखें, तो NSE पर ट्रेड कर रहे 3,199 स्टॉक्स में से 496 स्टॉक्स ही हरे निशान में दिखे। वहीं, 2,721 स्टॉक्स गिरावट में ट्रेड कर रहे हैं। इसके अलावा फिलहाल किसी भी छोर से इंट्रा डे रिकवरी के संकेत नहीं दिख रहे हैं।

बाजार में गिरावट के 5 बड़े फैक्टर्स

1. टैरिफ और ट्रेड-वॉर की नई चिंता

ग्लोबल मार्केट में एक बार फिर US टैरिफ पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है। यूएस ट्रेजरी यील्ड में उछाल और अमेरिका व यूरोपी में ट्रेड टेंशन के बढ़ने की आशंका ने रिस्क सेंटीमेंट को कमजोर किया है। इसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखा है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार के मुताबिक, ग्रीनलैंड को लेकर यूएस-यूरोप में शुरू हुआ टैरिफ विवाद बाजार में वोलैटिलिटी बढ़ा रहा है।

End of Feed