क्यों रिजेक्ट हो जाते हैं कई लोगों के लाइफ इंश्योरेंस क्लेम? जानें बचने के उपाय

लाइफ इंश्योरेंस लेने का मकसद है अपने परिवार को जरुरत के समय पर वित्तीय सुरक्षा देना। लेकिन कई बार समय पर ये रिजेक्ट हो जाता है जिससे इंश्योरेंस होल्डर को काफी मुसीबतों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर आपका इंश्योरेंस क्लेम क्यों रिजेक्ट होता है और आप इससे कैसे बच सकते हैं?

देशभर में लाखों लोग अस्पताल के खर्चों से बचने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस लेते हैं, लाइफ इंश्योरेंस लेने का मकसद है अपने परिवार को वित्तीय सुरक्षा देना। लेकिन कई लोग यह जानकर हैरान रह जाते हैं कि उनका क्लेम रिजेक्ट हो गया। जब क्लेम रिजेक्ट होता है तो बहुत दुखी होते हैं। कभी-कभी छोटी-छोटी गलतियां, अधूरी जानकारी या नियमों की अनदेखी ही इस परेशानी की वजह बन जाती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका लाइफ इंश्योरेंस क्लेम बिना किसी रुकावट के मंजूर हो, तो जानना जरूरी है कि क्यों रिजेक्ट होते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं वो बड़े कारण जिनकी वजह से इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट हो जाता है और आप इससे कैसे बच सकते हैं?

Life Insurance Rejected

ये होती है सबसे बड़ी गलती

सबसे बड़ी गलती होती है गलत जानकारी देना। पॉलिसी भरते समय अगर उम्र, हेल्थ या मेडिकल हिस्ट्री में कोई छिपाई गई जानकारी दी जाती है, तो क्लेम रिजेक्ट हो सकता है। कई लोग बीमा लेने से पहले की बीमारी या इलाज को पॉलिसी फॉर्म में नहीं बताते। बीमा कंपनियां इसे गंभीर मानती हैं और क्लेम ठुकरा सकती हैं।

End of Feed