Why is the US market falling: इधर भारत में मन रही होली, उधर अमेरिका के शेयर बाजार में हुआ खेल

Why is the US market falling Holi 2025: आज भारत में होली का त्यौहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। जहां इधर भारत में लोग होली के जश्न में डूबे हैं। वहीं अमेरिका से बुरी खबर मिल रही। अमेरिकी शेयर बाजार में तेज गिरावट देखी गई। S&P 500 और Nasdaq में 2% तक की गिरावट आई। व्यापार युद्ध, बढ़ती मुद्रास्फीति और संभावित मंदी से बाजार दबाव में है। क्या आगे और गिरावट होगी? जानिए एक्सपर्ट्स की राय।

KEY HIGHLIGHTS
  • फेड रेट कट की अनिश्चितता!
  • ब्याज दरें जल्द घटेंगी या और बढ़ेगा संकट?
  • क्या 2025 शेयर बाजार के लिए मुश्किल भरा साल होगा?

Fear of trade war and recession has scared the market: आज भारत में होली का त्यौहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। जहां इधर भारत में लोग होली के जश्न में डूबे हैं। वहीं अमेरिका से बुरी खबर मिल रही। वहां के शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार में ट्रेड वार और मंदी के डर असर दिख रहा है। इस दौरान S&P 500 और Nasdaq में 2% तक की गिरावट देखी गई। व्यापार युद्ध की बढ़ती आशंकाओं, संभावित सरकारी शटडाउन और आर्थिक मंदी के डर ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। मार्च 12 को उम्मीद से कम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आंकड़ों के बाद बाजार में तेजी आई थी, लेकिन यह बढ़त ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फ्रांस और यूरोपीय संघ के अन्य देशों से आयातित शराब और अन्य अल्कोहलिक उत्पादों पर 200% टैरिफ लगाने की धमकी के बाद बाजार फिर से गिरावट की ओर चला गया। S&P 500 इंडेक्स 1.39% की गिरावट के साथ 5,521.52 पर बंद हुआ, जबकि टेक-हैवी Nasdaq 1.96% गिरकर 17,303.01 पर बंद हुआ।

US stocks

2% तक लुढ़का बाजार – व्यापार युद्ध और महंगाई की चिंताओं से निवेशकों में डर।


अमेरिकी बाजार क्यों गिर रहा है?

1. व्यापार युद्ध का डर

ट्रंप प्रशासन ने चीन, भारत, यूरोपीय संघ, कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगा दिए हैं। इसके जवाब में इन देशों ने भी अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगा दिए हैं, जिससे व्यापार युद्ध शुरू हो गया है।

End of Feed