Sugar News: सिर्फ चीनी बेचने से काम नहीं चलेगा, इसका भविष्य उज्ज्वल नहीं है, ऐसा क्यों बोले नितिन गडकरी

Sugar News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चीनी मिलों को पराली और कचरे से सीबीजी व हवाई ईंधन बनाने की सलाह दी, जिससे 22 लाख करोड़ का ईंधन आयात घटेगा और किसान कमाई बढ़ेगी।

Sugar News : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश की चीनी मिलों को अपनी सोच बदलने और भविष्य की तकनीकों को अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि केवल सादी चीनी बेचने के भरोसे रहने से चीनी उद्योग का भविष्य बहुत उज्ज्वल नहीं है। देश में E20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिला हुआ ईंधन) की सफलता के बाद, अब उन्होंने चीनी मिलों से कंप्रेस्ड बायो-गैस (CBG), बायो-खाद और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (हवाई जहाज का जैविक ईंधन) बनाने पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की है।

Nitin Gadkari, Sugar Future, Sugar News, Sugar Mills, Compressed Bio Gas, CBG, Ethanol, Sustainable Aviation Fuel

नितिन गडकरी ने चीनी मिलों को दी नसीहत (तस्वीर-istock/X)

आयात पर निर्भरता कम करने का रोडमैप

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना महासंघ के एक कार्यक्रम में बोलते हुए गडकरी ने कहा कि भारत का कृषि क्षेत्र देश के भारी-भरकम ईंधन आयात बिल को कम करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने आंकड़े शेयर करते हुए बताया कि भारत हर साल करीब 22 लाख करोड़ रुपये पेट्रोल, डीजल और गैस जैसी जीवाश्म ईंधनों के आयात पर खर्च करता है। अगर कृषि अवशेषों, पराली, गन्ने की खोई और प्रेस मड का सही इस्तेमाल करके बायो-गैस बनाई जाए, तो यह पैसा देश के भीतर ही रहेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

End of Feed