Foreign Exchange Reserve: क्यों गिर रहा है भारत का विदेशी मुद्रा भंडार? लगातार तीसरे महीने हुई गिरावट

India's Foreign Exchange Reserve: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में काफी गिरावट आई है, घटकर 640.279 बिलियन डॉलर रह गया है। रुपये को स्थिर करने के लिए मुद्रा बाजार में भारतीय रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप ने इस लगातार गिरावट में योगदान दिया है, हालांकि भंडार पर्याप्त बना हुआ है।

India's Foreign Exchange Reserve: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले तीन महीनों से लगातार गिरावट आ रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक 27 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.112 अरब डॉलर घटकर 640.279 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले 13 हफ्तों में 12वीं गिरावट है, जिससे भंडार कई महीनों के नए निचले स्तर पर पहुंच गया है। सितंबर में विदेशी मुद्रा भंडार 704.89 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन तब से इसमें करीब 10 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Foreign Exchange Reserve

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की वजह (तस्वीर-Canva)

क्यों गिर रहा है विदेशी मुद्रा भंडार?

इस गिरावट का मुख्य कारण करेंसी बाजारों में RBI का हस्तक्षेप है, जहां वह रुपए में तेज गिरावट को रोकने के लिए सक्रिय रूप से डॉलर की खरीद-फरोख्त कर रहा है। आरबीआई के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक भारत की विदेशी करेंसी एसेट्स (FCA), जो कि मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा हैं, अब 551.921 अरब डॉलर पर हैं। देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 66.268 अरब डॉलर है।

End of Feed