चीन ने चुपचाप पलट दिया गोल्ड का गेम, दुनिया गिरते दाम देख बेचती रही, ड्रैगन ने भरा भंडार

सोने के दाम में पिछले कुछ महीने से सुस्ती है। लेकिन, चीन ने इस सुस्ती का फायदा उठाते हुए गोल्ड की ताबड़तोड़ खरीदारी की है। चीन ने करीब 1000 टन रिकॉर्ड सोना खरीदा है।

China Gold Buying : सोने की कीमतों में गिरावट से बाजार में दबाव बढ़ रहा है। जब पूरी दुनिया में गोल्ड के गिरते दाम देखकर बिकवाली बढ़ रही है। उस दौर में चीन ने खरीदारी की रफ्तार बढ़ा दी। चीन का केंद्रीय बैंक लगातार 23 महीने से सोने का भंडार बढ़ा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर चीन सोने पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा है? क्या अमेरिकी डॉलर से दूरी बनाने की यह रणनीति आने वाले महीनों में गोल्ड की कीमतों को फिर रॉकेट की रफ्तार दे सकती है? और सबसे बड़ा सवाल, भारत में सोना खरीदने वालों के लिए इसका क्या मतलब है?

China Gold Buying

सोने के दाम घटते रहे और चीन खरीदता रहा

चीन ने खरीदारी का रिकॉर्ड बनाया

सोने की कीमतों में तेजी के बाद जब सितंबर 2026 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव बढ़ा, तब चीन की खरीदारी ने सबका ध्यान खींचा। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के मुताबिक, सितंबर में सोने की कीमत 8.5% गिरकर 4,176 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। मजबूत अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की बढ़ती यील्ड ने सोने पर दबाव बनाया। लेकिन चीन की ओर से खरीदारी का सिलसिला जारी रहा।

End of Feed