क्यों इतिहास जरूर पढ़ें निवेशक? कुंतल शाह ने बताया चार्ट और बैलेंस सीट से परे का राज

शेयर बाजार के ज्यादातर निवेशक चार्ट पैटर्न, प्राइस एक्शन और कंपनी की बैलेंस शीट से चिपके रहते हैं। लेकिन, निवेशक कुंतल शाह का कहना है कि निवेशकों को इतिहास भी जरूर पढ़ना चाहिए।

Investing and History : शेयर बाजार में बेहतर निवेश के लिए सिर्फ चार्ट, वैल्यूएशन और बैलेंस शीट समझना काफी नहीं है। निवेशकों को इतिहास भी पढ़ना चाहिए, क्योंकि बाजार भले बदलते रहें, लेकिन इंसानी व्यवहार बहुत कम बदलता है। लालच, डर और घबराहट जैसी भावनाएं दशकों और सदियों से निवेश के फैसलों को प्रभावित करती रही हैं। यही वजह है कि इतिहास निवेशकों को बाजार के उतार-चढ़ाव को समझने और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचने का एक अहम नजरिया देता है।

investment and history shah

आंकड़े नहीं भावनाएं चलाती हैं बाजार

क्यों पढ़ना चाहिए इतिहास?

ओकलैन कैपिटल के कुंतल शाह के मुताबिक, इतिहास पढ़ने से निवेशक यह समझ पाते हैं कि कोई भी संकट स्थायी नहीं होता और न उतना भयावह होता है, जितना उस समय दिखाई देता है। उन्होंने महामारियों का उदाहरण देते हुए बताया कि पिछले करीब एक हजार वर्षों में 18-19 वैश्विक महामारियां दर्ज की गई हैं। इन घटनाओं में एक समान पैटर्न देखने को मिलता है। संकट के दौरान लोग खर्च टाल देते हैं, लेकिन संकट खत्म होने के बाद मांग फिर लौटती है। यानी कई बार खपत टलती है, पूरी तरह खत्म नहीं होती।

End of Feed