Gold Prices: सोने की कीमतें गिरने के बावजूद भारतीय ज्वैलर्स ने क्यों रोक दी खरीदारी?

Gold Prices: सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद, भारत के बड़े ज्वैलर्स ने कीमतें और घटने की उम्मीद में त्योहारी सीजन से पहले खरीदारी रोक दी है, जिससे मांग काफी सुस्त है।

Gold Prices: देश में आगामी त्योहारों और शादियों के सबसे बड़े मांग वाले सीजन से ठीक पहले भारतीय सर्राफा बाजार में एक नया रुख देखने को मिल रहा है। आमतौर पर त्योहारी सीजन की शुरुआत होते ही बड़े ज्वैलरी ब्रांड्स और थोक व्यापारी सोने की जमकर खरीदारी करते हैं, लेकिन इस बार तस्वीर बिल्कुल अलग है। भारत के सबसे बड़े कीमती धातु रिफाइनर, एमएमटीसी-पैम्प इंडिया (MMTC-PAMP India) के अनुसार, देश के बड़े ज्वैलर्स फिलहाल सोने की नई खेप खरीदने से बच रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि हाल के दिनों में सोने के दामों में जो गिरावट आई है, वह आगे भी जारी रह सकती है।

Silver price today, silver rate today,chandi ka bhav aaj ka, silver price per kg, Silver rate India, Silver Jewellery Rates

सोना सस्ता होने के बावजूद भारतीय ज्वैलर्स ने बनाई दूरी, कहा- अभी और गिरेंगे दाम!

बड़े ज्वैलर्स बाजार से गायब, छोटे व्यापारियों ने संभाला मोर्चा

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक एमएमटीसी-पैम्प इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (जो कि भारत सरकार की कंपनी MMTC Ltd. और स्विट्जरलैंड की रिफाइनरी PAMP SA का ज्वाइंट वेंचर है) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक अमित गुहा ने बताया कि कुल बिक्री में सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली बड़ी ज्वैलरी चेन अभी पूरी तरह से बाजार में नहीं लौटी हैं। इसके विपरीत इस समय बाजार में खरीदारी की अगुवाई छोटे और मध्यम स्तर के ज्वैलर्स कर रहे हैं। इनमें से कई छोटे व्यापारियों ने दोबारा ऑर्डर भी दिए हैं। बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब कीमतें बढ़ने लगती हैं, तब बड़े ज्वैलरी निर्माता सामान महंगा होने के डर से तेजी से खरीदारी करते हैं ताकि स्टॉक जमा किया जा सके। इसके उलट, जब उन्हें कीमतों में और गिरावट आने की संभावना दिखती है, तो वे खरीदारी रोक देते हैं और अपने पास पहले से मौजूद पुराने स्टॉक से काम चलाते हैं।

End of Feed