Credit Score 750 से ज्यादा है तो भी सस्ता Loan मिलने की गारंटी नहीं! बैंक इन बातों पर भी देते हैं ध्यान

बहुत से लोगों को लगता है कि एक अच्छा क्रेडिट स्कोर उन्हें बैंक से सस्ता लोन दिलवाने में मदद कर सकता है। हालांकि, ऐसा नहीं है। बैंक लोन देने से पहले बहुत-सी बातों को ध्यान में रखता है।

एक अच्छा क्रेडिट स्कोर (Credit Score) हो तो लोन मिलना आसान हो जाता है। आमतौर पर 750 या इससे अधिक का क्रेडिट स्कोर अच्छा माना जाता है। ऐसे में बैंक और वित्तीय संस्थान लोन आवेदन को सकारात्मक नजरिए से देख सकते हैं। हालांकि, क्रेडिट स्कोर 750 से अधिक होने का मतलब यह नहीं है कि आपको सस्ती ब्याज दर पर ही लोन मिलेगा। बैंक लोन की ब्याज दर तय करते समय आवेदक की आर्थिक स्थिति और भुगतान क्षमता से जुड़ी कई दूसरी बातों का भी आकलन करते हैं। आइए जानते हैं सस्ते लोन के लिए बैंक किन बातों को ध्यान में रखता है-

Credit Score

750 से ज्यादा है क्रेडिट स्कोर तो भी सस्ता Loan मिलने की गारंटी नहीं (Photo: iStock)

आपकी मंथली इनकम

बैंक सबसे पहले यह देखते हैं कि आपकी हर महीने कितनी कमाई होती है। नियमित और स्थिर आय वाले आवेदकों को लोन (Loan) चुकाने के लिहाज से बेहतर माना जा सकता है। इसके अलावा, बैंक यह भी देखते हैं कि आपकी आय के मुकाबले लोन की ईएमआई (EMI) कितनी होगी। अधिक आय होने के बावजूद अगर पहले से कई वित्तीय जिम्मेदारियां हैं तो ब्याज दर पर इसका असर पड़ सकता है।

End of Feed