FD Interest Rates: इमरजेंसी फंड के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट क्यों जरुरी, यहां देखें लेटेस्ट ब्याज दरें

FD Interest Rates: इमरजेंसी फंड आपको चुनौतीपूर्ण समय से उबरने में मदद कर सकती है। इसके लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अच्छा विकल्प है। आइए जानते हैं एफडी पर अभी ब्याज दरें क्या हैं।

FD Interest Rates: पिछले कुछ सालों में इमरजेंसी फंड रखने के महत्व पर जोर दिया गया है। भू-राजनीतिक अशांति ने पूरी दुनिया में आर्थिक अस्थिरता और महंगाई को बढ़ा दिया है। अनिश्चितता के ऐसे समय में एक इमरजेंसी फंड वित्तीय सहायता के रूप में काम करके बहुत जरूरी राहत प्रदान कर सकती है। चाहे वह कोई मेडिकल इमरजेंसी हो, जरुरी काम हो या नौकरी छूट जाना हो, इमरजेंसी फंड आपको चुनौतीपूर्ण समय से उबरने में मदद कर सकती है जब तक कि आप अपने पैरों पर वापस नहीं आ जाते। इमरजेंसी फंड बनाते समय तरलता, सुरक्षा, स्थिरता पर फोकस होना चाहिए। फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) इन सभी बॉक्स को पूरा करता है और इस उद्देश्य के लिए एक बढ़िया विकल्प है। आइए जानें कैसे?

Emergency Fund, Fixed Deposit, Why FD is necessary

एफडी में निवेश से पहले यहां जानिए ब्याज दरें (तस्वीर-Canva)

सुरक्षित और भरोसेमंद

FD एक डेब्ट-आधारित साधन है जो कम जोखिम के लिए लोकप्रिय है। म्यूचुअल फंड या स्टॉक के विपरीत FD बाजार के प्रदर्शन से बंधे नहीं होते हैं और इसलिए बाजार में उतार-चढ़ाव के प्रति कम संवेदनशील होते हैं। इसके अलावा प्रति जमाकर्ता 5 लाख रुपये तक के बैंक FD को डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) द्वारा बीमा किया जाता है, जो आपके निवेश में सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत जोड़ता है। इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से जो इमरजेंसी फंड के लिए महत्वपूर्ण है, FD उपयुक्त हैं।

End of Feed