Reliance Industries Bonus Shares: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 29 अगस्त, 2024 को अपनी एजीएम (सालाना आम बैठक) के दिन 1:1 के रेशियो में बोनस इश्यू की घोषणा की थी। कंपनी के बोर्ड ने भी बोनस शेयर इश्यू के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी। कंपनी ने बाद में पोस्टल बैलेट के जरिए बोनस इश्यू के लिए शेयरधारकों की मंजूरी भी ले ली। लेकिन कंपनी ने अभी तक बोनस इश्यू के लिए एक्स-डेट की घोषणा नहीं की है। अनुमान था कि रिलायंस 14 अक्टूबर 2024 को दूसरी तिमाही के फाइनेंशियल नतीजों के साथ बोर्ड की बैठक में बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट की घोषणा करेगी। लेकिन एक्स-डेट पर कोई ऐलान नहीं किया गया।
रिलायंस देगी बोनस शेयर
ये भी पढ़ें -
क्यों हो रही देरी
पार्टली पेड-अप शेयरहोल्डर्स के एक ग्रुप ने रिलायंस से एक अनुरोध किया कि वे पार्टली पेड-अप शेयर्स को फुली पेड-अप शेयरों में बदलने के लिए पेमेंट करने के लिए अधिक समय चाहते हैं।
दरअसल मार्च 2024 के अंत में RIL के पास नॉन-इंस्टीट्यूशंस के पास 4.17 लाख पार्टली पेड-अप शेयर थे। 23 सितंबर को, कंपनी ने घोषणा की कि वह अनपेड कॉल मनी की लास्ट डेट को 7 अक्टूबर तक बढ़ा देगी। यानी उन्हें 7 अक्टूबर तक पार्टली पेड-अप शेयरों के लिए बाकी पैसा देने का समय मिलेगा।
कुछ लोगों ने दे दिया पैसा
हालांकि कुछ लोगों ने पार्टली पेड-अप शेयरों के बकाया की पेमेंट कर दी है। ऐसे में कंपनी को ऐसे निवेशकों के साथ समाधान प्रोसेस का पालन करना होगा। फिर ये पार्टली पेड-अप शेयर खत्म होंगे और निवेशकों को फुली पेड-अप शेयर जारी किए जाएंगे और उन शेयरों को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट करना होगा। उसके बाद बोनस इश्यू की डेट आएगी। इस सबमें कुछ हफ्तों का समय लग सकता है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर बोनस शेयर इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
