JK Paper, West Coast Paper समेत अधिकांश पेपर स्टॉक्स आज क्यों बने रॉकेट, 8-17% उछाल की क्या है वजह?

सस्ते आयात पर अंकुश लगाने और घरेलू उत्पादकों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा मल्टी-लेयर पेपर बोर्ड पर न्यूनतम आयात मूल्य (एमआईपी) लागू करने के बाद सोमवार को कागज कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया। जेके पेपर, तमिलनाडु न्यूजप्रिंट एंड पेपर्स, और वेस्ट कोस्ट पेपर के स्टॉक रॉकेट की रफ्तार से भागे।

JK Paper, West Coast Paper समेत अधिकांश पेपर स्टॉक्स में आज शानदार तेजी रही। जेके पेपर 16.58% बढ़कर 406.50 रुपये, तमिलनाडु न्यूजप्रिंट एंड पेपर्स 9.09%% बढ़कर 167.50 रुपये और वेस्ट कोस्ट पेपर मिल्स 12.43% बढ़कर 543.80 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, आंध्र पेपर 8.64% बढ़कर 80.37 रुपये पर, Pudumjee Paper 7.51% चढत्रकर 142.50 रुपये पर बंद हुआ। आखिर, पेपर स्टॉक्स में इतनी बड़ी तेजी की क्या वजह है? अगर आप इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं।

Paper Stocks

पेपर स्टॉक्स (Istock)

सरकार के फैसले का असर

दरअसल, आज केंद्र सरकार ने नए फाइबर सामाग्री से बने ‘मल्टी-लेयर पेपर बोर्ड’ के आयात पर 31 मार्च, 2026 तक के लिए 67,220 रुपये प्रति टन का न्यूनतम आयात मूल्य लगाया है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। इस उत्पाद का उपयोग औषधि, दैनिक उपयोग के उत्पादों, खाद्य एवं पेय पदार्थों, इलेक्ट्रॉनिक्स, महंगे सौंदर्य प्रसाधनों, शराब, पुस्तक कवर और प्रकाशन की पैकेजिंग में किया जाता है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने अधिसूचना में कहा कि नये फाइबर सामाग्री से तैयार मल्टी-लेयर पेपर बोर्ड के आयात पर 31 मार्च, 2026 तक लागत, बीमा और माल ढुलाई (सीआईएफ) मूल्य पर 67,220 रुपये प्रति टन का एमआईपी (न्यूनतम आयात मूल्य) लागू किया गया है। इस एमआईपी से कम मूल्य पर आयात की अनुमति नहीं होगी।

End of Feed