सस्ता Health Insurance किसी काम का नहीं! अस्पताल का बिल आते ही फेल हो जाएगा कम प्रीमियम वाला प्लान

बहुत से लोग हेल्थ इंश्योरेंस को एक खर्च मान सस्ता प्लान ले लेते हैं लेकिन असल में इसे एक लॉन्ग-टर्म फाइनेंशियल प्रोटेक्शन टूल के रूप में देखा जाना चाहिए।

हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) को आर्थिक सुरक्षा का सबसे जरूरी हिस्सा माना जाना चाहिए। बढ़ते मेडिकल खर्चों और महंगे हॉस्पिटल बिल के बीच ज्यादातर लोग हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदना जरूरी भी समझते हैं। लेकिन प्रीमियम बचाने के लिए सस्ते हेल्थ इंश्योरेंस प्लान को चुन लेते हैं। शुरुआत में ये प्लान किफायती लग सकते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर अक्सर यही प्लान बेकार साबित हो सकता है। खासकर बड़े इलाज या लंबे समय तक हॉस्पिटल में भर्ती रहते हुए एक भारी आर्थिक बोझ झेलना पड़ सकता है।

Health Insurance

Health Insurance (Photo: iStock)

क्यों बेकार होते हैं सस्ते प्लान

सस्ते प्लान में अक्सर Room rent limit, disease sub-limits और co-payment जैसी कंडीशन होती हैं। इसका मतलब यह है कि हॉस्पिटल बिल का बड़ा हिस्सा पॉलिसी होल्डर को अपनी जेब से देना पड़ सकता है।

End of Feed