How to Claim Blu Wallet Refund: इलेक्ट्रिक कैब सेवा देने वाली BluSmart, जिसे कभी Uber और Ola को टक्कर देने वाला माना जाता था, ने अचानक दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और मुंबई में अपनी बुकिंग सेवाएं रोक दी हैं। यह निर्णय Gensol Engineering में चल रही फंड घोटाले की जांच के बाद लिया गया है, जो BluSmart की फंडिंग करता था।
इलेक्ट्रिक कैब सेवा देने वाली BluSmart
क्यों रुकी BluSmart की सेवा?
BluSmart की ओर से कोई आधिकारिक बयान तो नहीं आया है, लेकिन खबरों के मुताबिक SEBI की ओर से Gensol Engineering पर लगाए गए आरोपों के बाद यह कार्रवाई हुई है। आरोप है कि EV खरीद के लिए आवंटित ₹262 करोड़ की राशि का दुरुपयोग हुआ। ऐप डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, लेकिन उसमें कोई स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा।
Blu Wallet से पैसे वापस कैसे लें?
BluSmart में राइड बुक करने से पहले यूज़र्स को Blu Wallet में पैसे डालने होते थे। अब सेवा रुकने के बाद लोग अपने पैसे वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं।
रिफंड लेने की प्रोसेस
- अपने स्मार्टफोन में BluSmart ऐप खोलें।
- ऊपर-बाईं ओर मेन्यू आइकन पर टैप करें और Help सेक्शन में जाएं।
- Blu Wallet विकल्प को चुनें।
- नीचे स्क्रॉल करें और ‘Does this resolve your issue?’ के नीचे थंब-डाउन आइकन पर टैप करें।
अब आप BluSmart की सपोर्ट टीम से संपर्क कर सकते हैं और रिफंड के लिए अनुरोध कर सकते हैं।
कंपनी के अनुसार, राशि 5 से 7 कार्यदिवसों में आपके बैंक अकाउंट या मूल भुगतान माध्यम में लौटाई जाएगी। The Times of India (Tech) के मुताबिक रिफंड की प्रोसेस के अस्थायी रूप से रुकी हुई है।
