Onion Price Drop: प्याज की महंगाई पर लगा ब्रेक, 9% गिरे दाम, जल्द ही खुदरा कीमतों में मिलेगी राहत

Onion Price Drop: थोक मंडियों में प्याज के दाम 9% घटे हैं, जिससे खुदरा कीमतें जल्द सस्ती होने की उम्मीद है। सरकार 35 रुपये/किलो की दर से 48 शहरों में बफर स्टॉक बेच रही है।

Onion Price Drop : देश में प्याज की आसमान छूती कीमतों से परेशान आम जनता के लिए राहत भरी खबर आई है। पिछले नौ दिनों के दौरान देश की प्रमुख थोक मंडियों में प्याज के दामों में 9 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सरकार का अनुमान है कि थोक भाव में आई इस कमी का असर बहुत जल्द खुदरा (रिटेल) बाजार पर भी दिखेगा और आम उपभोक्ताओं को सस्ती प्याज मिलने लगेगी।

Onion price drop, Wholesale onion rates, Retail onion inflation, Consumer Affairs India, Nidhi Khare, NCCF NAFED subsidised onions

सरकारी एक्शन का असर: प्याज़ के तेवर पड़े ढीले, रिटेल मार्केट में भी घटेंगे दाम (तस्वीर-AI)

एक साल में दोगुनी हुई प्याज की कीमत

हाल के हफ्तों में प्याज की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को देश भर में प्याज की औसत खुदरा कीमत 53.92 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई थी। यह कीमत एक महीने पहले के मुकाबले 48 प्रतिशत अधिक है, जबकि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इसमें 94 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है। प्याज की महंगाई दर भी तेजी से बढ़ी है। जुलाई महीने में जहां प्याज की मुद्रास्फीति 22.54 प्रतिशत थी, वहीं अगस्त महीने में यह उछलकर 48.27 प्रतिशत पर पहुंच गई।

End of Feed