थोक महंगाई में उछाल! अगस्त में 9.92% रहा WPI Inflation; तेल ने बढ़ाया दबाव

तेल और खाने की कीमतों का असर अब महंगाई के आंकड़ों पर खुलकर दिखने लगा है। अगस्त 2026 में WPI सालाना आधार पर 9.92% तक बढ़ गया है। खासतौर पर खाने और तेल की कीमतों ने दबाव बढ़ाया है।

WPI August 2026 : देश में थोक महंगाई एक बार फिर 10 फीसदी के करीब पहुंच गई है। अगस्त 2026 में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई दर बढ़कर 9.92 फीसदी हो गई। जुलाई में यह 9.78 फीसदी थी। यानी एक महीने में थोक महंगाई 0.14 प्रतिशत अंक बढ़ी है। अगस्त का WPI Index 110.8 रहा, जबकि जुलाई में यह 110.0 था। खास बात यह है कि मई से अगस्त तक लगातार चार महीने WPI महंगाई 9 फीसदी से ऊपर बनी हुई है। मई में यह 9.88 फीसदी, जून में 9.97 फीसदी, जुलाई में 9.78 फीसदी और अगस्त में 9.92 फीसदी रही। इससे साफ है कि थोक स्तर पर कीमतों का दबाव अभी कम नहीं हुआ है।

wpi inflation

महंगाई की बड़ी छलांग

ईंधन और ऊर्जा ने बढ़ाई महंगाई

अगस्त में सबसे बड़ा झटका फ्यूल और पावर (Fuel & Power) से लगा है। इस ग्रुप की महंगाई जुलाई के 20.05 फीसदी से बढ़कर अगस्त में 22.93 फीसदी हो गई। इसके भीतर मिनरल ऑयल की कीमतों में सालाना आधार पर 38.48 फीसदी की महंगाई रही, जबकि क्रूड पेट्रोलियम और नैचुरल गैस की महंगाई 34.41 फीसदी रही। यानी अगस्त की थोक महंगाई में ऊर्जा कीमतें एक बड़ा कारण रहीं। सरकार के मुताबिक

End of Feed