कौन थे केशुब महिंद्रा, ऐसे दिलाई महिंद्रा एंड महिन्द्रा को घर-घर पहचान

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 12, 2023, 12:03 PM IST

Keshub Mahindra: केशुब महिंद्रा, फिलहाल महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के चेयरमैन एमेरिटस थे। केशुब महिंद्रा ने बतौर चेयरमैन करीब 48 सालों तक महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप की कमान संभाली। वह साल 2012 में रिटायर हुए, जिसके बाद उनके भतीजे आनंद महिंद्रा को ग्रुप को उत्तराधिकारी बनाया गया।

Keshub Mahindra: महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशुब महिंद्रा का 99 साल की उम्र में देहांत हो गया है। हाल में केशुब महिंद्रा (Keshub Mahindra) 1.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ देश के सबसे उम्रदराज भारतीय अरबपति बने थे। केशुब महिंद्रा, फिलहाल महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के चेयरमैन एमेरिटस थे। 9 अक्टूबर, 1923 को शिमला में जन्मे केशव ने अमेरिका के पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में व्हार्टन से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। केशुब महिंद्रा ने बतौर चेयरमैन करीब 48 सालों तक महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप की कमान संभाली। वह साल 2012 में रिटायर हुए, जिसके बाद उनके भतीजे आनंद महिंद्रा को ग्रुप का उत्तराधिकारी बनाया गया।

Keshub Mahindra

Keshub Mahindra: महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशुब महिंद्रा का 99 साल की उम्र में देहांत।

1947 में कंपनी की संभाली थी कमान

End of Feed