भारत का सबसे अमीर कारोबारी घराना कौन? देश के 300 सबसे धनी परिवारों के बारे में हुआ ये खुलासा

India’s Richest Business family: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के नेतृत्व वाला अंबानी परिवार भारत का सबसे अमीर कारोबारी घराना है। अडानी परिवार दूसरे स्थान पर है। यह जानकारी हुरुन और बार्कलेज की संयुक्त रिपोर्ट में सामने आई, जिसमें पिछले एक साल में कारोबारियों की संपत्ति में हुए बदलावों का विश्लेषण किया गया है। आइए जानते हैं देश के अमीर परिवारों के पास कितनी संपत्ति है।

India’s Richest Business family : उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के नेतृत्व वाला अंबानी परिवार अब देश का सबसे धनी कारोबारी परिवार है, जिसकी कुल संपत्ति करीब 28 लाख करोड़ रुपये है। वहीं गौतम अडानी के परिवार की कुल संपत्ति 14.01 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो दूसरे स्थान पर है।

India Richest Business family

भारत के सबसे अमीर परिवारों की दौलत का हाल (तस्वीर-instagram)

हुरुन-बार्कलेज की रिपोर्ट में खुलासे

शोध एवं रैंकिंग कंपनी हुरुन (Hurun report) ने बार्कलेज के सहयोग से एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें पिछले एक साल में भारत के सबसे मूल्यवान कारोबारी परिवारों की संपत्ति में आए बदलावों को दर्शाया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक देश के टॉप 300 परिवारों के पास कुल 140 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है, जो भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का करीब 40 प्रतिशत है।

End of Feed